मलेरकोटला के AAP-MLA जमील-उर-रहमान को जान से मारने की धमकी:फोन कॉल करके 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

[ad_1]


मलेरकोटला से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉक्टर जमील उर रहमान को जान से मारने की धमकी मिली। यही नहीं उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई। आरोपियों ने उनके फोन पर कॉल करके यह धमकी दी। विधायक के पीए गुरमुख सिंह की शिकायत पर मलेर कोटला में एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मलेरकोटला के रहने वाले मोहम्मद सुभान व संगरूर के रहने वाले जगदीप सिंह के रूप में हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment