मां ने किया था 10 साल के बेटे का किडनैप:3 साल पहले पति को छोड़ गई थी, बुआ के घर के बाहर से किया था अपहरण

[ad_1]


सीकर में 10 साल के मासूम का किडनैप उसकी मां ने ही कियाा था। सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में किडनैप मामले में पुलिस ने बच्चे की मां और सहयोगी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- गोकुलपुरा पुलिस थाने पर रविवार सुबह करीब 10:50 बजे लड़के (10) की बुआ ने सूचना दी कि उनके भाई की एक लड़की और दो लड़के करीब डेढ़ साल से उनके यहां रहते हैं। सबसे छोटा 10 साल का लड़का घर के गेट के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर की गाड़ी आई। इसमें से दो लोग नीचे उतरे और बच्चे को किडनैप करके ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पुलिस ने 5 घंटे में राजसमंद के भीम एरिया से मासूम को डिटेन कर लिया था। साथ ही किडनैप करने वाली महिला और युवक को पूछताछ के लिए सीकर लाया गया था। जब उनसे पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि वह 10 साल की मासूम लड़के की मां है। करीब 3 साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह अपने तीनों बच्चों को छोड़कर पहले कोटा चली गई। वहां पर रहकर उसने नौकरी की। इसके बाद नौकरी छोड़कर अपने पीहर आ गई। बेटे से लगाव के कारण किया किडनैप पुलिस ने बताया- महिला को अपने छोटे बेटे से लगाव था। इसलिए वह चाहती थी कि बेटा उसे मिल जाए। बेटा लेने के लिए कई बार उसने पति और ससुराल के लोगों से बातचीत की, लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में बच्चों की बुआ बच्चों को अपने साथ लेकर चली गई। ऐसे में महिला ने प्लान बनाया कि क्यों न वह खुद के बच्चे का किडनैप कर ले। इसके बाद उसने अपने पीहर के एरिया के रहने वाले युवक को अपने साथ शामिल करते हुए बेटे का किडनैप किया। उदयपुर से किया था बच्चे को डिटेन पुलिस ने बताया- महिला गांवों के रास्ते के जरिए बेटे को उदयपुर लेकर जाना चाहती थी, लेकिन राजसमंद के भीम एरिया में ही दोनों आरोपियों को पकड़ते हुए बच्चे को डिटेन कर लिया गया। मामले का खुलासा करने में गोकुलपुरा पुलिस थाने के ASI पवन, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, अजय और हंसराज की विशेष भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *