मादक पदार्थ तस्कर की बस फ्रीज:थाने में खड़ा करवाया, अवैध आय से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई




मूंडवा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की 21 लाख रुपए से अधिक कीमत की स्लीपर बस को फ्रीज कर दिया है। बस को मूंडवा थाने में खड़ा किया गया है। प्रशिक्षु आरपीएस और मूंडवा थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया- रूपासर निवासी आरोपी बालकिशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में सितंबर माह में मामला दर्ज किया गया था। उसे 20.18 ग्राम एमडीएमए का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच के दौरान, थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने आरोपी बालकिशन की पिछले पांच वर्षों की आय और संपत्ति की वित्तीय जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार से अर्जित आय से यह स्लीपर बस खरीदी थी। अवैध तरीके से खरीदी गई इस बस को फ्रीज करने की कार्रवाई का अनुमोदन एसपी को भेजा गया था। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच करवाई जा रही है, ताकि उनकी कमर तोड़ी जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *