मानसा में प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा- मौत:पड़ोस की तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज किया




मानसा के खोखर रोड पर प्रेम संबंधों के चलते 25 वर्षीय युवक जशनदीप सिंह की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जशनदीप को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जशनदीप के पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां के साथ प्रेम संबंध थे। इसी कारण पहले भी जशनदीप के साथ मारपीट की गई थी।
मां बोली- महिला ही बेटे को करती थी फोन मृतक के माता-पिता गुरसेवक सिंह और भाई हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह महिला लगातार उनके बेटे को फोन करती रहती थी। उन्होंने कई बार महिला को फोन न करने के लिए समझाया, लेकिन उसने जशनदीप का पीछा नहीं छोड़ा। परिजनों का आरोप है कि महिला के परिवार वालों ने जशनदीप को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए। उसे मरने के लिए पेड़ से बंधा छोड़ दिया गया था। पुलिस बोली- कार्रवाई हो रही है इस मामले में मानसा की थाना सिटी-1 पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि जशनदीप सिंह की प्रेम संबंधों के चलते पेड़ से बांधकर पिटाई की गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *