मानसा में LPG संकट, गैस एजेंसियों के बाहर लगी कतारें:लोग बोले- बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रही डिलीवरी, जल्द समाधान की मांग




मानसा जिले में एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां उपभोक्ता कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि देश में एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, सरकार लगातार यह भरोसा दिला रही है कि किसी भी तरह की कमी नहीं होगी, लेकिन मानसा जैसे शहरों में जमीनी हकीकत अलग दिख रही है। मानसा में कई दिनों से गैस न मिलने के कारण लोग लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इन कतारों में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कतार में खड़े बलदेव सिंह, जगसीर सिंह, रामजी दास और रूबी जैसे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अक्सर केवाईसी पूरी न होने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है।
बुक होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं कुछ मामलों में तो सिलेंडर बुक होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर एजेंसी मालिकों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने की प्रशासन से अपील उन्होंने प्रशासन से गैस एजेंसियों को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि उपभोक्ताओं को इन परेशानियों से मुक्ति मिल सके। इस संबंध में मानसा की डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने एक प्रेस बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *