पटना के पीरबहोर इलाके के पटना कॉलेज घाट से 2 दिन पहले एक बॉडी मिली थी। जिसकी पहचान सहुली हुसैनगंज सीवान के रहने वाले अमित कुमार पांडेय (50) के तौर पर हुई है। आज परिजनों ने बॉडी की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया। PMCH के TOP पदाधिकारी के सामने मृतक के भाई प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह 7:45 बजे अमित कुमार पांडे हनुमान नगर एमआईजी 23 से निकले थे। काफी खोज दिन के बाद पता नहीं चल पाया तो 19 अप्रैल की शाम पत्नी ने कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे मृतक के भाई प्रशांत कुमार पंकज के मुताबिक अमित कुमार आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। गांव में घर और जमीन बिक चुकी थी। जिसके चलते मानसिक तौर पर भी परेशान चल रहे थे। इससे पहले भी दो बार घर छोड़कर अचानक चले गए थे। लेकिन उसे समय खोजबीन के बाद पता चल गया था। भाई ने इसी बात को लेकर सुसाइड की आशंका जताई है। पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका नहीं जताई। उनके स्टेटमेंट के आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। अभी तक हत्या की बात सामने नहीं आई है।
Source link