पंजाब सरकार की मांवा धीयां सत्कार योजना के तहत आज से रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाई। CM मान ने जालंधर से जिस आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया था, वहां सन्नाटा दिखा। नगर काउंसिल दफ्तर में कोई विशेष कैंप नहीं था।
स्टाफ से पूछा तो जवाब मिला कि एसडीएम दफ्तर में देखें वहां कैंप होगा। जब भास्कर टीम एसडीएम दफ्तर पहुंची तो वहां पता चला कि अभी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हो रही। रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है।
वहीं सीएम मान ने सुबस एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने सूबे में 26 हजार रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए हैं।
कोई भी महिला अपने नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सेवा केंद्र या नगर निगम-कौंसिल दफ्तर में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। योजना के तहत 18 साल और इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। सरकार का दावा है कि उन्होंने सूबे की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाना है।
बता दें कि 14 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के आदमपुर से पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया है। शुरुआत में यह रजिस्ट्रेशन 9 विधानसभा क्षेत्रों आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दिड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला, और पटियाला रूरल में होगी।
बाकी पंजाब में यह 15 मई 2026 से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद सत्यापन होगा और जुलाई 2026 से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। खास बात यह है कि पैसे 1 अप्रैल 2026 से जोड़कर (बकाया समेत) दिए जाएंगे।
सरकार ने कहा है कि इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए वो महिलाएं न जाएं जो इनकम टैक्स के दायरे में आती हैं। सरकारी कर्मचारी और वर्तमान/पूर्व सांसद या विधायक इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं। जानें कैसे करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट होना जरूरी स्टैप-बाय-स्टैप समझें कैसे होगी रजिस्ट्रेशन स्टेप 1-जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
आधार कार्ड (पंजाब के पते वाला)
वोटर आईडी कार्ड (पंजाब का निवासी होने का प्रमाण)
बैंक पासबुक (जिस अकाउंट में पैसे लेने हैं)
जाति प्रमाण पत्र-एससी कैटागरी की महिलाओं के लिए स्टेप 2-रजिस्ट्रेशन केंद्र का चुनाव नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, गांव और मोहल्लों में सबसे आसान विकल्प
सेवा केंद्र यानी सीएससी सेंटर पर जाएं
नगर निगम/नगर कौंसिल दफ्तर में जाएं स्टेप 3-आवेदन प्रक्रिया
सीएससी सेंटर, निगम-काउंसिल में लगे कैंप या गांव में आंगनबाड़ी सेंटर पर जाएं
अपने डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी और ओरिजिनल साथ रखें
फॉर्म मांगे, यह फॉर्म पूरी तरह मुफ्त है।
फॉर्म में अपना नाम, पति/पिता का नाम, आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर भरें
आधार, वोटर कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ लगाएं
बायोमेट्रिक केवाईसी के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर साथ रखें
फॉर्म जमा करने के बाद वहां से अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप जरूर लें
Source link