मुजफ्फरपुर में फायरिंग के तीन दिन बाद दूसरी मौत:घायल का चल रहा था इलाज, अपराधी की हो चुकी पहचान; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी




मुजफ्फरपुर में फायरिंग हुई थी। दीप लाल साह की मौत हुई थी, जबकि भोला सिंह घायल हुआ था। उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान वारदात के तीसरे दिन उनकी भी मौत हो गई। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ पूर्वी-1, आलय वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ग्रामीण एसपी ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। इलाके में ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ आक्रोश लौटन चौक और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि न्याय किया जाएगा। फिलहाल, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो किसी स्मैकियर साइको किलर ने घटना को अंजाम दिया है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *