मेहता बोले- सैन समाज हमारी सनातनी विचारधारा से जुड़ा हुआ:टोंक में मनाई संत शिरोमणी सैन महाराज की जयंती




टोंक जिला मुख्यालय समेत उपखंड स्तर पर सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणी सैन महाराज जी की 726वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के स्थान मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आज सैन समाज के बगीचा में समाज के आराध्य देव संत शिरोमणी सैन महाराज जी की तस्वीर पर माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई। सुन्दरकांड का पाठ कर आरती की गई। सैन समाज के सभी समाज प्रेमियों को प्रसादी दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सैन जी महाराज की फोटो पर पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। मेहता ने कहा कि सैन समाज हमारी सनातनी विचारधारा से जुड़ा हुआ है। सैन समाज छोटा जरूर हो सकता है, लेकिन एकजुट है। सैन जी महाराज ने सनातनी संस्कृति को बढाने का काम किया गया है। देश की दशा व दिशा प्रदान करता है। इस मौके पर सैन समाज ने विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें सैन जी महाराज द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सत्यनारायण सैन, घनश्याम सैन, कैलाश चंद सैन, आशुतोष सैन, विष्णु सेन, संजय सैन, ब्रह्म दत्त सैन, महावीर सैन समेत समाज के अनेक लोगों की मौजूदगी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *