मैनपुरी में दहेज के लिए महिला की पिटाई:बेटी के सामने पहले चाय फेंकी, फिर रॉड से पीटा; गंभीर चोटें आई

[ad_1]


मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति और ससुर ने 5 साल की बेटी के सामने उसे बेरहमी से पीटा। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का विवाह करीब 8 वर्ष पहले भरतवाल निवासी पल्लव पाठक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति पल्लव पाठक, ससुर सुरेंद्र पाठक और देवर प्रियांश पाठक उससे 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट की जाती थी। पीड़िता के अनुसार, हाल ही में ससुराल पक्ष ने एक बार फिर 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति पल्लव पाठक और ससुर सुरेंद्र पाठक ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की चश्मदीद पीड़िता की 5 साल की बेटी आशी ने बताया कि उसके पिता ने पहले मां पर चाय फेंकी और फिर घूंसे मारे। मारपीट के दौरान मां के सिर से काफी खून बहने लगा। पति ने सिर पर रॉड से किया हमला पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान ससुर सुरेंद्र पाठक ने बेटे पल्लव को लोहे की रॉड देकर उकसाया। इसके बाद पति ने रॉड से उसके सिर पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अर्धमूर्छित हो गई। हमले के बाद पति और ससुर ने उसके गले की सोने की चेन, अंगूठियां और कानों की बालियां उतार लीं। इसके बाद उसे घर के बाहर फेंक दिया गया। किसी तरह पीड़िता ने अपने मायके वालों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *