मैनपुरी में वाहन की टक्कर से दो युवक की मौत:जटपुरा से दावत खाकर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

[ad_1]


मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद मतीन और 50 वर्षीय सत्तार पुत्र रज्जाक खान के रूप में हुई है, जो कन्नौज के छिबरामऊ निवासी थे। घायल व्यक्ति 35 वर्षीय आफताब उर्फ छोटे पुत्र इकबाल है, जो गिरीश गंज, छिबरामऊ का रहने वाला है। ये सभी किशनी के जटपुरा में इदरीश की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। घटना स्थल से जुड़ी तस्वीरे… रात करीब 10.30 बजे, जब वे किशनी नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।भीषण टक्कर से वसीम और सत्तार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक बेवर की तरफ फरार हो गया। दुर्घटना के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के चौकीदार और ग्रामीण तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। ग्रामीणों ने टॉर्च दिखाकर अन्य वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क के बीच और सुनसान जगह होने के कारण कुछ वाहन शवों को कुचलते हुए निकल गए, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और घायल आफताब उर्फ छोटे को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। आफताब की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मिनी पीजीआई सैफ़ई रेफर कर दिया। मृतक वसीम की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। पुलिस ने उसके भाई नदीम को फोन पर घटना की सूचना दी। नदीम ने बताया कि वे जटपुरा से साथ ही निकले थे, लेकिन वसीम के समूह ने महिला साथ होने के कारण उन्हें आगे चलने को कहा था। छिबरामऊ पहुंचने पर जब वे काफी देर तक घर नहीं आए तो चिंता हुई और वसीम के नंबर पर फोन करने पर पुलिस ने घटना की जानकारी दी। देर रात परिजन सैफ़ई के लिए रवाना हो गए। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *