मोगा पुलिस ने 4 नशा तस्करों को पकड़ा:हेरोइन बरामद, पीछा कर पकड़ा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज




मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। SSP अजे गांधी ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। बता दे कि थाना सदर के हवलदार मालक सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान रवि कुमार उर्फ रवि निवासी गांव खोसा पांडो को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार के नेतृत्व में सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन व्यक्तियों को काबू किया। इनकी पहचान अर्जन सिंह निवासी गांव वकीलांवाला (फिरोजपुर), मनदीप सिंह और कमलजीत सिंह निवासी गांव मानूंके संधुआं (लुधियाना) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लिंक के बारे में पूछताछ की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *