[ad_1]
मोगा के बाघा पुराना के माहला खुर्द गांव में रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। खुशप्रीत सिंह और उनके पिता बलवंत सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बाघा पुराना के प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में माहला खुर्द निवासी पवन कुमार और माहला कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ अंबी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस चौकी नत्थूवाला गर्बी के इंचार्ज सुरजीत सिंह कर रहे हैं। खुशप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल की रात उसे पवन कुमार का फोन आया था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब उसने कारण पूछा, तो आरोपियों ने घर आकर बताने की बात कही। घर आकर गाली-गलौज करने लगे आरोपी इसके बाद पवन कुमार और हरप्रीत सिंह अंबी उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गेट धक्का देकर घर में प्रवेश किया और खुशप्रीत सिंह को घसीटकर बाहर निकाला। उन्होंने उसके सिर पर लकड़ी से वार किया, जिससे वह गिर गया। फिर पवन कुमार ने उस पर किरच (तेजधार हथियार) से हमला किया। शोर सुनकर खुशप्रीत के पिता बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में बलवंत सिंह की दाहिनी छोटी उंगली पर चोट आई। पीड़ित ने आरोपियों से पंचायत में बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। शोर मचाने पर दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सहायक थानेदार सुरजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
[ad_2]
Source link