मोगा में पेट्रोल पंप पर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार:धारदार हथियार दिखाकर 42 हजार लेकर फरार, CCTV फुटेज से पहचान, नकदी बरामद

[ad_1]


मोगा पुलिस ने समालसर में एक पेट्रोल पंप से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंप कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर हथियारों के बल पर 42 हजार रुपए की नकदी लूटी थी। हालांकि, उनके अन्य साथी अभी भी फरार हैं। बाघापुराना के डीएसपी बलवीर सिंह सिद्धू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 112 नंबर पर शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, भारत पेट्रोलियम पंप, समालसर पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ युवक आए। उन्होंने गाड़ी में तेल भरवाने के बहाने गाड़ी रोकी। धारदार हथियार दिखाकर की लूट इसके बाद, उन्होंने पंप कर्मचारी करन सिंह, निवासी गांव रोडे, की गर्दन पर तेजधार हथियार (कापा) रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। लुटेरे गल्ले में से 42 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। करन सिंह के बयान पर थाना समालसर में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज से जांच डीएसपी सिद्धू ने बताया कि थाना समालसर के प्रभारी मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के अलावा आसपास का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी यूपी नंबर की थी। पुलिस को नंबर प्लेट से छेड़छाड़ का संदेह हुआ। गाड़ी से हुआ लूट का खुलासा पुलिस ने गाड़ी के असली मालिक का पता लगाया, जो गाजियाबाद का निकला। मालिक ने बताया कि उसने गाड़ी गाजियाबाद के डीलर सोनू के माध्यम से बेच दी थी। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने यह गाड़ी फिरोजपुर के प्रीतम सिंह को बेची थी। आगे की पूछताछ में पता चला कि प्रीतम सिंह ने यह गाड़ी गांव झबेलवाली निवासी जगमोहन सिंह को बेची थी। श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मंगल सिंह, सहायक थानेदार मनजिन्द्र सिंह, सहायक थानेदार सतनाम कौर तथा फुलपाल सिंह की टीम ने छापामारी कर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी तथा मनदीप सिंह उर्फ प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभू दोनों निवासी गांव झबेलवाली श्री मुक्तसर साहिब को जा दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पकड़े गए आरोपियों से पास से लूट के 4 हजार रुपए भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि वारदात के समय गाड़ी में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से 2 को काबू किया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी बाकी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *