वारिस पंजाब संगठन ने निहाल सिंह वाला में पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डिब्रूगढ़ जेल में बंद सिख कैदियों, जिनमें भाई अमृतपाल सिंह खालसा भी शामिल हैं, के मामले को लेकर किया गया। संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के सिख कैदियों के मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनका कहना था कि यह मुद्दा केवल कैदियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने सरकार से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। डिब्रगढ़ जेल में बंद सिख कैदियों को पंजाब स्थानांतरित करने की मांग संगठन के नेताओं ने मांग की कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद सिख कैदियों को जल्द से जल्द पंजाब स्थानांतरित किया जाए और उनके अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्र सरकार को भी चेतावनी दी कि सिख समुदाय के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग पूरी न होने पर संघर्ष तेज करने की मांग नेताओं ने घोषणा की कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अर्श उमरियाना, बब्बू पट्टो, सतनाम माछीके, जसवीर माछीके, रेशम मानूंके, गुरप्रीत सिंह धूड़कोट, हरविंदर फौजी, मनदीप गोरा और हैरी बधनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
Source link