मोगा में 300 बोतल अवैध शराब बरामद:एक महिला गिरफ्तार, उसका पति फरार; एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज




मोगा जिले की धर्मकोट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 300 बोतल अवैध शराब बरामद की और इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसका पति मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हवलदार कुलजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, गांव फतेहगढ़ कोरोताना निवासी गुरिंदर सिंह और उसकी पत्नी गुरजीत कौर अपने घर में अवैध रूप से शराब जमा कर तस्करी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मारा छापा इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 300 बोतल ठेका शराब बरामद की। मौके पर मौजूद गुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका पति गुरिंदर सिंह फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों, गुरिंदर सिंह और गुरजीत कौर, के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी गुरिंदर सिंह की तलाश जारी है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *