मोतिहारी सदर अस्पताल में खुलेगा नया रजिस्ट्रेशन काउंटर:सिविल सर्जन और बैंक अधिकारियों ने किया इंस्पेक्शन, मरीजों को होगा फायदा

[ad_1]


मोतिहारी के सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में एक अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस संबंध में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों और अस्पताल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि और बैंक पदाधिकारी शुभम कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने अस्पताल में मरीजों की भीड़, मौजूदा रजिस्ट्रेशन व्यवस्था और नए काउंटर के लिए संभावित स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। मौजूदा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो जाती अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रतिदिन ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इस कारण मौजूदा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो जाती है और मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे ने बताया कि बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी से अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर की मांग की गई थी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने आज स्थल का निरीक्षण किया है और जल्द ही काउंटर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *