मोबाइल न मिलने पर युवक ने खुद को चाकू मारा:गोपालगंज में पिता ने पैसे देने से किया इनकार, पुराने फोन को भी तोड़ा




गोपालगंज में एक युवक ने नया मोबाइल फोन न मिलने पर खुद को चाकू मार लिया। जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में रवि कुमार (20) ने अपने पिता द्वारा नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। रवि कुमार, जो राघो पंडित का बेटा है, काफी समय से एक महंगा मोबाइल फोन खरीदने की जिद कर रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर घर में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई। पिता ने बताया कि अभी नया फोन दिलाने की स्थिति नहीं है। घर में रखे चाकू से पेट पर किए कई वार पिता के इनकार के बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने पहले अपना पुराना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद, उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने पहुंचाया मॉडल अस्पताल युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने रवि को लहूलुहान हालत में पाया और तत्काल उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू के वार गहरे थे और काफी खून बह चुका था, लेकिन समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *