मोहाली में मोमोज में मिला पेन के ढक्कन का टुकड़ा:खाते वक्त दांतों के नीचे आया, ग्राहक ने स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत




मोहाली जिले के जीरकपुर में स्थित एक चाइनीज फूड शॉप से खरीदे गए मोमोज में पेन के ढक्कन का टूटा हुआ प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने इस संबंध में पंजाब स्वास्थ्य विभाग, डीसी मोहाली और फूड सेफ्टी विभाग को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीरमुछल्ला निवासी साहिल कुमार ने बताया कि यह जब वह अपनी पत्नी के साथ ‘राजू चाइनीज फूड’ नामक दुकान पर डिनर करने गए थे। उन्होंने वेज मोमोज और स्प्रिंग रोल का ऑर्डर दिया था। खाते वक्त दांतों के नीचे आई कोई सख्त चीज साहिल के अनुसार, मोमोज का पहला निवाला लेते ही उनके दांतों के नीचे कोई सख्त चीज आई। बाहर निकालने पर पता चला कि वह पेन के ढक्कन का टूटा हुआ प्लास्टिक का टुकड़ा था। उन्होंने इस लापरवाही को गंभीर बताया और आशंका व्यक्त की कि यदि यह टुकड़ा उनके छोटे बेटे के गले में फंस जाता या पेट में चला जाता, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। दुकानों के लाइसेंस रद्द कराने की मांग घटना के तुरंत बाद, साहिल ने इसका एक वीडियो बनाया। अपनी लिखित शिकायत में, उन्होंने प्रशासन से स्वच्छता मानकों का पालन न करने वाली दुकानों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने पीरमुछल्ला और जीरकपुर क्षेत्र में खाने-पीने की दुकानों और रेहड़ियों की नियमित जांच कराने की भी अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *