मोहाली में 5वीं मंजिल से कूदी युवती:स्कूटी पर आई; बैग से मिला आधार कार्ड, अंबाला की रहने वाली




मोहाली में सिटी सेंटर में युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस को मौके से लड़की का बैग मिला है। उसमें मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की अंबाला की रहने वाली है। पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सिटी सेंटर एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। वहां से पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती ने 5वीं मजिल से छलांग लगाई है। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के अधिकारी संजय ने बताया कि जब तक हमारी टीम पहुंची तब तक लड़की को अस्पताल ले जा चुका था। लड़की के स्कूटर से एक आधार कार्ड मिला है। उसके आधार पर ही पेरेंटस को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि हमें पता चला है लड़की की हालत गंभीर थी। लड़की की पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तान्या एक्टिवा पर गई थी। जो बैग मिला है, उसमें एक्टिवा की चॉबी व लांच बॉक्स मिला है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *