रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में बीच बाजार में फ्लाईओवर के नीचे एक युवक के साथ बेरहमी की गई। अज्ञात युवकों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर पीटा। पूरी घटना का वीडियो शुक्रवार देर रात सामने आया है। घटना समान थाना के पास फ्लाईओवर के नीचे की बताई जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन आरोपी उसे पकड़कर लगातार पीटते रहे। बीच बाजार हुई इस वारदात से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुए विवाद का बताया जा रहा है, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। समान थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल, घायल युवक की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। देखिए तस्वीरें…
Source link