युवाओं को एमपी पुलिस बैंड में नौकरी का अवसर:आरक्षक के 679 पदों के लिए 19 अप्रैल तक होंगे आवेदन




पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के बैंड दल ने गुरुवार को बालाघाट के अंबेडकर चौक पर आरक्षक बैंड भर्ती के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति गीतों की धुन बजाकर युवाओं को भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। 679 पदों के लिए 19 अप्रैल तक करें आवेदन मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक बैंड के कुल 679 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक पोर्टल informas.mponline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वर्गानुसार शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा शुल्क भर्ती के लिए अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास और अन्य सभी वर्गों (SC/OBC/GEN/EWS) के लिए 10वीं पास निर्धारित है। आवेदन शुल्क एसटी वर्ग के लिए 250 रुपए और अन्य वर्गों के लिए 500 रुपए तय किया गया है। संगीत और वाद्य यंत्र विशेषज्ञों को प्राथमिकता बैंड प्रभारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य वाद्य यंत्र बजाने में निपुण युवाओं को पुलिस सेवा से जोड़ना है। जबलपुर में पूर्व में युवाओं को इसका निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे चयन प्रक्रिया के लिए तकनीकी रूप से तैयार हो सकें। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय है बैंड भर्ती की सूचना अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए जबलपुर की 6वीं वाहिनी का दल निरंतर जिलों का दौरा कर रहा है। बालाघाट में इस पहल के माध्यम से संगीत में रुचि रखने वाले स्थानीय युवाओं को आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *