यूडी टैक्स:टारगेट पूरा, अब बोनस की दौड़; नगर निगम की राजस्व शाखा में रविवार तक 20.07 करोड़ रुपए यूडी टैक्स जमा




नगर निगम ने अंतिम दिनों में आखिरकार नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) का लक्ष्य पूरा कर लिया। रविवार तक राजस्व शाखा में 20.07 करोड़ रुपए यूडी टैक्स जमा हो चुके हैं।
दो दिन पहले तक निगम 18.20 करोड़ रुपए ही वसूल पाया था, लेकिन शनिवार को दो संपत्तियों से जमा हुए 98 लाख रुपए निगम के लिए संजीवनी साबित हुए। जीआर इंफ्रा के 70 लाख और विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के 27.84 लाख रुपए जमा होने से निगम का लक्ष्य पूरा हो गया। यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। निगम अधिकारी 31 मार्च तक 21 करोड़ रुपए से अधिक यूडी टैक्स जमा होने का दावा कर रहे हैं। अभी निगम लक्ष्य से 0.35 प्रतिशत अधिक राशि वसूल चुका है। यदि 31 मार्च तक 21 करोड़ रुपए जमा हो जाते हैं तो निगम लक्ष्य से 5 प्रतिशत आगे निकल जाएगा।
लक्ष्य पूरा होने से निगम के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब राज्य सरकार से मिलने वाली स्टेट ग्रांट पक्की हो गई है। पिछले साल निगम ने 17 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 9.88 प्रतिशत अधिक 18.68 करोड़ रुपए वसूले थे। अब अवकाश के दिन भी निगम में यूडी टैक्स जमा कराया जा सकेगा। 6627 संपत्तियों से मिले 20.07 करोड़
शहर की कुल 6,627 संपत्तियों से यूडी टैक्स वसूला गया। इनमें से 11 ऐसी संपत्तियां हैं, जिनसे 14 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा हुई। इसमें बीएसएनएल के 16.72 लाख, हिंदुस्तान जिंक के 14.60 लाख, बीएन संस्थान के 25.87 लाख, राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के 27.87 लाख, गोकुल टावर के 21.96 लाख, सहकारी उपभोक्ता भंडार के 14.94 लाख, राजस्थान महिला विद्यालय के 14.08 लाख, इंद्र सिंह मेहता के 22.97 लाख, अकीला बाई के 18.03 लाख, घनश्याम साहू के 16.68 लाख और एक अन्य संपत्ति के 14.27 लाख रुपए शामिल हैं। लक्ष्य पूरा, तभी मिलती है स्टेट ग्रांट
इस लक्ष्य को पूरा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब निगम को राज्य सरकार से मिलने वाली ‘स्टेट ग्रांट’ का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। तय नियमों के अनुसार, जो निकाय अपना टैक्स कलेक्शन लक्ष्य पूरा करते हैं, उन्हें सरकार विकास कार्यों के लिए उतना ही अलग से बजट जारी करती है। यूडी टैक्स से जुटाए गए 20 करोड़ रुपए और सरकार से मिलने वाली स्टेट ग्रांट का उपयोग सीधे तौर पर शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा। स्टेट ग्रांट का फायदा- एलिवेटेड रोड, एलईडी लाइट और पार्कों पर खर्च होगी राशि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *