मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने वालों को महिला पुलिस अधिकारी ने सख्त हिदायत दे डाली। मेरठ की डिप्टी एसपी शुचिता सिंह का एक वीडियो सामने आया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डिप्टी एसपी शुचिता सिंह माइक लेकर कह रही हैं कि ये जो ऊपर बैठे हैं, फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लिए हुए हैं सबकी फोटोग्राफी हो रही है। सब पर मुकदमा लिखा जाएगा।
अब डिप्टी एसपी के इस वीडियो पर ब्राहमण समाज में रोष है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, वहीं इसे ब्राहमण विरोधी भी कहा जा रहा है। वीडियो में ये कह रही डिप्टी एसपी ये जो ऊपर बैठे हैं उन सब पर एफआईआर होगी, मैं अभी बता रही हूं, ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं सबकी फोटोग्राफी हो रही है। और ये सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। जितने भी डंडे हैं अलग करिए, अलग कराओ सीसीएसयू के सामने जुलूस रोका ये पूरा वीडियो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी गढ़ रोड के सामने से निकल रही परशुराम जयंती के जुलूस के दौरान का है। यहां से परशुराम जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह की ड्यूटी जुलूस में लगी थी। इसी दौरान जुलूस में शामिल युवकों के हाथों में डंडे, फरसे देखकर लेडी ऑफिसर भड़क गईं। उन्होंने जुलूस को सीसीएसयू के गेट के सामने ही रोक लिया।
जुलूस रोककर हाथ में माइक लेकर कहा कि ये सब डंडा, फरसा लहराने वालों पर मुकदमा होगा। शहरभर में निकले जुलूस, शोभायात्रा परशुराम जयंती पर मेरठ जिले में शहर से देहात तक शोभायात्राओं, जुलूस और जयंती समारोहों का आयोजन था। कई स्थानों पर जुलूसों में युवकों ने डंडे और परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा भी लहराया। हाथ में फरसे, डंडे लेकर युवक जुलूस में शामिल हुए। गढ़ रोड की तरफ से निकलने वाले जुलूस में हथियार लेकर चलने वाले युवकों को डिप्टी एसपी ने फटकार दिया। दिल्लीरोड के जुलूस में भी लहराए फरसे दिल्लीरोड, परतापुर में भी परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भाजपा से राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहे। जुलूस में बुलडोजर को भी शामिल किया गया। वहीं युवक हाथ में तलवार, डंडे और फरसे लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। युवकों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
लोग बोले ये तो सीधे आस्था पर प्रहार डिप्टी एसपी शुचिता सिंह का सख्ताई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। त्यागी, ब्राहमण समाज इसका विरोध भी कर रहा है। लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी करने शुरू कर दिए हैं। लिखा कि ये तो आस्था पर प्रहार है। लिखा कि त्यागी समाज से बीजेपी को इतनी नफरत क्यों हैं। प्रशासन को जिले में हो रहे अन्य अपराधों पर यह गंभीरता दिखाना चाहिए लेकिन वहां कुछ नहीं हो रहा…इस तरह के अन्य कमेंटस भी लोग कर रहे हैं। वहीं त्यागी ब्राहमण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। कहा कि जहां अपराध पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए वहां आस्था के प्रतीकों पर सख्ती दिखाई देती है। वर्तमान सरकार को ब्राहमणों से परेशानी है वहीं राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि परशुराम जयंती पर हमारे समाज के कुछ लोगों ने किठौर के माछरा में एक स्कूल में निजी रूप से पूरी तरह एक निजी आयोजन करना सुनिश्चित किया था। इसमें स्कूली छात्राओं को स्टेशनरी, यूनिफार्म, पुरस्कार आदि वितरित होने थे, लेकिन प्रशासन ने हमें उस आयोजन की अनुमति नहीं दी। कहा इससे माहौल बिगड़ेगा। आज इस तरह समाज के लोगों को धमकाया जा रहा है। ये स्पष्ट करता है कि वर्तमान सरकार को त्यागी, ब्राहमणों से कितनी परेशानी है। कौन है डिप्टी एसपी शुचिता सिंह पुलिस ऑफिसर शुचिता सिंह यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बहुचरा की बेटी हैं। पिता अखिलेश सिंह पूर्व पीसीएस अफसर हैं। बहन मुदिता सिंह J.P. Morgan Chase में Vice President हैं। शुचिता सिंह को ट्रेनिंग के दौरान सर्वोत्तम कैडेट का अवार्ड मिला।
लंबे समय से मेरठ में तैनात हैं। यहां सीओ दौराला रह चुकी हैं। मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में दिवाली के समय चल रहे कसीनो पर रेड डालने वाले अफसरों में शामिल रही हैं। 2024 में गाजीपुर के पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह की बहू बनी हैं। उनके बेटे के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं।
Source link