रणथंभौर में सफारी वाहनों की ओवर स्पीडिंग पर कार्रवाई:वन विभाग ने 80 सफारी वाहनों पार्क में प्रवेश रोका




रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी वाहनों की ओवर स्पीडिंग को लेकर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। रणथंभौर में वन विभाग ने सफारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई बड़ी की है। वन विभाग ने 12 मार्च से 7 अप्रैल के बीच सफारी वाहनों की स्पीड की जांच की। जांच के दौरान 80 सफारी वाहन निर्धारित गति सीमा 40 किमी प्रति घंटे से अधिक चलते हुए पाए गए। जिन्हें वन विभाग ने अग्रिम आदेशों तक पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित कर किया है। इसके अलावा 21 वाहनों को गति सीमा उल्लंघन के मामले में प्रथम चेतावनी जारी की गई है। वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने और पंजीकरण निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीपीएस इनएक्टिव होने पर हुई कार्रवाई पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा द्वारा 13 अप्रैल को जारी आदेशों में यह भी सामने आया है कि 15 सफारी वाहनों में जीपीएस सिस्टम इनएक्टिव पाया गया, जिनकी एंट्री जीपीएस चालू होने तक रोक दी गई है। वन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई पर्यटकों, वन्यजीवों और पार्क में आने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। साथ ही सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *