होनहार खिलाड़ी रहमत खातून का चयन आगामी पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। रहमत अब मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रहमत खातून की इस सफलता पर मेडिकल सर्विस सोसायटी, झुंझुनू द्वारा ईदगाह परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली इस बेटी का उत्साहवर्धन किया गया। 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता खिलाड़ी के मनोबल को बढ़ाने और संसाधनों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से डॉ. सलाउद्दीन चोपदार एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से रहमत खातून को 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज हमेशा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष एम.डी. चोपदार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मेशहर काजी सफीउल्लाह सिद्दीकी, जमील अहमद यूनुस अली भाटी (अध्यक्ष, मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी), इंजीनियर मुमताज़ अली एक्स.ई.एन, कासिम अली भाटी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मेडिकल सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आरिफ मिर्जा एवं सचिव डॉ. इरफ़ान चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रोग्राम में डॉ. आई.ए. खान, डॉ. फरीद आलम, डॉ. उमेश, अबुल इस्लाम, खुर्रम और आबिद अली आदि मौजूद थे
Source link