शासन ने रविवार को मेरठ के पूर्व एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा का स्थानांतरण रद्द करते हुए मेरठ में ही छठी वाहिनी पीएसी का उपसेनानायक बनाया है। पहले उन्हें गोरखपुर द्वितीय एसएसएफ भेजा गया था। उनके अलावा मेरठ से मैनपुरी भेजे गए एडिशनल एसपी अभिषेक तिवारी अब वहां एसपी सिटी के स्थान पर एसपी देहात का चार्ज संभालेंगे। 44 एडिशनल एसपी का हुआ स्थानांतरण
रविवार को 44 अपर पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण हुए। मेरठ को कई नए अपर पुलिस अधीक्षक मिले हैं तो कुछ को यहां से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इन अफसरों के प्रमोशन के बाद स्थानांतरण के कयास लगाए जा रहे थे। नवीना और संतोष को नई जिम्मेदारी जिन पुलिस क्षेत्राधिकारियों के प्रमोशन हुए थे उनमें नवीना शुक्ला और संतोष कुमार सिंह ( चतुर्थ ) शामिल थे लेकिन पहली लिस्ट में उनका कोई जिम्मेदारी नहीं मिली थी। रविवार को सामने आई लिस्ट के अनुसार नवीना शुक्ला को अपर पुलिस अधीक्षक ANTF ( ऑपरेशन) उत्तर प्रदेश लखनऊ और संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध ) जनपद इटावा भेजा गया है। मेरठ से इन अफसरों का हुआ स्थानांतरण
जिन अफसरों को स्थानांतरित किया गया है उनमें अपर पुलिस अधीक्षक ACO सेक्टर मेरठ इरफान नासिर खान को अपर पुलिस अधीक्षक PTS सुल्तानपुर, समीक्षा यादव अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर मेरठ को उपसेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी बनाया गया है। उधर, वंदना शर्मा को मंडलाधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है। जनपद मेरठ को मिले कई नए अफसर
जनपद मेरठ को कई नए अफसर भी मिले हैं। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त/ अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद सलोनी अग्रवाल को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक, छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के उपसेनानायक आलोक दुबे को अपर पुलिस अधीक्षक / सेक्टर ऑफिसर सीआईडी सेक्टर मेरठ बनाया गया है।
Source link