राजगढ़ जिले के जीरापुर के पास झाड़मऊ जोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार के कारण दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 1 को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार एक कार जीरापुर से रसूलपुरा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार सोयत कला की तरफ से आ रही थी। झाड़मऊ जोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में सोयत कला निवासी दुर्गेश दामड़िया और अनिल दामड़िया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी कार में सवार रसूलपुरा निवासी पवन पालीवाल (40), ललिताबाई (60), बाबूलाल (60) और धुंआखेड़ी बमोरी निवासी गोकुल घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर सिविल अस्पताल जीरापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Source link