राजस्थान बार काउंसिल चुनाव, महिला भागीदारी पर टिकी नजरें:23 पदों के लिए हो रही वोटिंग; 57 महिला उम्मीदवार मैदान में, जोधपुर में 8974 वोटर्स




बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जोधपुर के 8974 सदस्य वकील इन पदों के लिए मतदान कर रहे हैं। बार काउंसिल के चुनाव में ऐसा पहली बार है जब मतपत्र भी अखबार की साइज में हैं। इस बार के चुनाव में सबसे खास बात महिलाओं की बढ़ती भागीदारी है, जहां कुल 234 उम्मीदवारों में से 57 महिला अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी डॉ. सचिन आचार्य के अनुसार, कुल 23 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव मैदान में मौजूद 57 महिला उम्मीदवारों की सक्रियता ने इस चुनाव को और भी रोचक बना दिया है। महिला अधिवक्ताओं के बीच वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है और मतदान केंद्रों पर उनकी अच्छी खासी मौजूदगी देखी जा रही है। जोधपुर: प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा वोटिंग केंद्र इस निर्वाचन प्रक्रिया में जोधपुर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के कुल 84,293 मतदाताओं में से जयपुर (24,446) के बाद जोधपुर 8,974 मतदाताओं के साथ दूसरे स्थान पर है। सुबह से ही जोधपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वकीलों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी और गर्मी के विशेष इंतजाम पूरी चुनाव प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के निर्देशन में संपन्न कराई जा रही है। प्रत्येक बूथ पर एक अधिवक्ता पोलिंग अधिकारी, एसडीओ को-ऑब्जर्वर और राज्य सरकार के कर्मचारी तैनात हैं। जोधपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया और अन्य सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जानिए जिलेवार कहां-कितने मतदाता बार काउंसिल चुनाव में प्रदेशभर के कुल 84,293 मतदाता हैं। इनमें किस जिले में वकीलों की कितनी ताकत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *