राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इन परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष का कुल परिणाम प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनकी परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि 12वीं का परिणाम मार्च महीने में घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त यह भी पहली बार हुआ है कि 12वीं के परिणामों से पहले 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया था। इस साल और पिछले साल का रिजल्ट प्रतिशत भास्कर डिजिटल एप पर पब्लिश होगी फोटो दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। रिजल्ट के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू और एनालिसिस भी एप पर पढ़ने को मिलेगा। 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले डीग जिले के स्टूडेंट्स इन नंबर 9529009554 पर अपनी डिटेल शेयर करे।
Source link