राजीव कुमार पिंटू बने भाजपा गयाजी पश्चिमी के प्रवक्ता:जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने बधाई दीं




भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने गया जिले में सांगठनिक विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में, राजीव कुमार पिंटू को भाजपा गया जिला पश्चिमी क्षेत्र का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने राजीव कुमार पिंटू की सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सोमवार को सौंपी। पिंटू प्रखंड के खजूरी पंचायत अंतर्गत ददरेजी गांव के निवासी हैं। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए चिंटू सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि राजीव कुमार पिंटू पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। राजीव कुमार पिंटू की इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। ददरेजी गांव, खजूरी पंचायत और आसपास के क्षेत्रों से उन्हें बधाई मिल रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि राजीव कुमार पिंटू एक जुझारू व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके प्रवक्ता बनने से क्षेत्र की समस्याओं और पार्टी की आवाज को एक नया मंच मिलेगा। बधाई देने वालों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *