भास्कर न्यूज | जालंधर बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब फगवाड़ा को 46 रन से हरा दिया। टीम की जीत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शिवम का योगदान रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राजीव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 रन की शानदार पारी खेली। शिवम ने 32, पवन ने 18 और विशाल ने 15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम बी फ्रेंड्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। गेंदबाजी में राहुल और शिवम ने 2-2 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। वहीं विशाल और पवन को 1-1 विकेट मिला। राजीव को उनकी शानदार 98 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Source link