शहर के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को स्टांप वेंडर एवं लेखन संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। रामवतार कुमावत ने अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में कुमावत ने मारी बाजी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी रण इस बार बेहद दिलचस्प रहा। मैदान में तीन प्रत्याशियों के होने से मुकाबला त्रिकोणीय फंसा हुआ था। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में नजर आए। शाम को हुई मतगणना में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहाँ राम अवतार कुमावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सनवर कुरैशी को 5 मतों के मामूली अंतर से पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। जहां एक ओर अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर थी, वहीं सचिव पद के लिए संघ ने आपसी सहमति और एकता का संदेश दिया। योगेश कटारिया के समर्थन में अन्य किसी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव घोषित किया। अध्यक्ष राम अवतार कुमावत ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि संघ के हर उस सदस्य की है जिसने मुझ पर भरोसा जताया है। मेरी प्राथमिकता स्टांप वेंडर्स और लेखन कार्य से जुड़े साथियों के हितों की रक्षा करना और प्रशासन के समक्ष हमारी लंबित समस्याओं को मजबूती से उठाना है।
Source link