रायसेन में अक्षय तृतीया पर 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह:देरी से पहुंचे जोड़ों को पहले रोका, विधायक चौधरी के हस्तक्षेप से मिला मौका




रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर दशहरा मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में करीब 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और सामाजिक न्याय विभाग के मनोज बाथम, एसडीम मनीष शर्मा, नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव भी मौजूद थे। देरी से पहुंचे दो जोड़ों को रोका
तेज गर्मी के बीच आयोजित इस सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को गर्मी ने परेशान किया। इसी दौरान देरी से पहुंचे दो जोड़ों को सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने पहले विवाह में शामिल होने से मना कर दिया। हालांकि, दोनों जोड़ों ने मंच पर पहुंचकर सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी से गुहार लगाई। विधायक के निर्देश पर अधिकारियों ने उन्हें विवाह में शामिल किया, जिसके बाद दोनों जोड़ों का भी पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस फैसले से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल बन गया और उन्होंने विधायक का आभार जताया। वाहन खराब होने से हुए थे लेट
परिजनों ने बताया कि वे दूर से कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, लेकिन रास्ते में वाहन खराब होने के कारण देरी हो गई। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्हें इस योजना के तहत विवाह का अवसर मिला, जिससे उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नगर पालिका परिषद रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *