गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 16 जोड़ी रेलसेवाओं में कुल 38 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- यह बढ़ोतरी मई महीने में विभिन्न ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे यात्रियों को मिलेगा लाभ इस व्यवस्था से वेटिंग सूची में कमी आने के साथ यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी। विशेष रूप से राजस्थान से मुंबई, दिल्ली, वाराणसी, इंदौर तथा दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
Source link