रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ेगी सुचित्रा देवी:वीडियो किया जारी, कांग्रेस नेताओं पर टिकट के बाद करोड़ों लेने के लगाए थे आरोप




महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा देवी रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने एक वीडियो जारी इसकी जानकारी दी। सुचित्रा देवी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट के बदले करोड़ों रुपए लेने के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। उनके पति गौरव सिंह ने दिल्ली पुलिस को इसकी शिकायत भी की थी। सुचित्रा देवी के चुनाव लड़ने के ऐेलान से कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोपों का विवाद ताजा हो गया है। कांग्रेस को बताया महिला विरोधी सुचित्रा देवी ने 1:17 सैकेंड का वीडियो जारी किया है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एक बार फिर भ्रष्ट बताते हुए कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस में भी पार्टी के कहने पर महिला आरक्षण विधायक के लिए सैकेंडों महिलाओं के साथ दिल्ली में प्रदर्शन किया। अब उसी कांग्रेस ने अपने सहायोगी दलों के साथ मिलकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के बिल को रोक दिया। अब हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। मुझे पता चला है कि रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। मैरा जन्म स्थान रेवाड़ी है। मैं एक शहीद की बेटी हूं। रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए रिजर्व किया गया है। मैं अपनी दावेदारी रखना चाहती हूं। आप अपने सुझाव दें। जानिए क्या था मामला सुचित्रा देवी 2024 के चुनाव में बावल से विधायक सभा की टिकट मांग रही थी। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट देने का वादा कर करोड़ों रुपए लेने के आरोप लगाए थे। जिनमें केसी वेणुगोपाल, के. सुरेश, और पीए शादाब अहमद खान के नाम लिए थे। सोनीपत निवासी उनके बिजनेस पति गौरव सिंह ने ई-मेल से दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने को इसकी शिकायत भी की थी। मार्च माह में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर टिकट के बदले करोड़ों रुपए लेने के आरोप लगने के बाद देश की राजनीति में हड़कंप मच गया था। सुचित्रा देवी ने सीधे 10 जनपथ से जुड़े नेताओं के सहयोगियों पर आरोप लगाए थे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने इन आरोपों को नकारते हुए राजनीति से प्रेरित करार दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *