रॉन्ग साइड से आए ट्रैक्टर ने 3 युवकों को कुचला:तीनों की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइड में तेज स्पीड से लाया ट्रैक्टर, उदयपुर-अहमदाबाद NH पर हादसा




उदयपुर के टीडी थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइस से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को बेरहमी से कुचल दिया। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर पडुणा गांव स्थित अडा पुलिया के पास देर शाम करीब 8 बजे हुआ। हादसा इतना तेज था कि ड्राइवर ने पूरा ट्रेक्टर तीनों युवकों पर चढ़ा दिया। तीनों किनारे से उछलकर सड़क के बीच जा गिरे। दो जनों का सिर कुचल गया। वहीं, तीसरे के हाथ-पैर टूट गए। घटना के तुरंत बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर टीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। रास्ते में मिले दोस्त से बात कर रहे थे दोनों युवक
टीडी थाने के एसआई नारायण लाल ने बताया कि हादसे में राकेश(24) पुत्र जगा मीणा, प्रकाश(29) पुत्र रामलाल मीणा निवासी कगरा पडुणा और गोमाराम(24) पुत्र भगवती लाल मीणा की मौत हो गई। राकेश और प्रकाश दोनों शाम करीब 7:30 बजे उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे होते हुए परसाद गांव किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में अड़ा पुलिया के पास इनका पडोसी व दोस्त गोमाराम मिल गया। ऐसे में राकेश और प्रकाश ने बाइक हाईवे किनारे लगाकर दोस्त से बात करने लगे। तभी रॉन्ग साइड से आए ट्रैक्टर ने तीनों युवकों पर गाडी चढ़ा दी। बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। तीनों युवकों को पहले टीडी हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उन्हें एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मजदूरी का काम करते थे। फरार ड्राइवर की तलाश जारी
मतक राकेश के पिता जगा मीणा ने थाने पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों के शवों को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट कराया। जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। इनपुट: बंशीलाल मीणा, टीडी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *