लक्जरी लाइफ जीने के लिए नकबजनी करने वाले 3 गिरफ्तार:दिन में कॉलोनियों में घूमकर ताले लगे मकानों की पहचान करते, रात में करते थे चोरी




शहर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में हो रही नकबजनी (घर में घुसकर चोरी) की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी सहित पूरा माल भी बरामद कर लिया है। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को रामनगरिया थाना क्षेत्र में रात के समय बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों पिन्टू जाटव (24) निवासी भरतपुर, विशाल बैरवा (20) निवासी जयपुर और राहुल कुमार (28) निवासी बूंदी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पिन्टू जाटव और विशाल बैरवा के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया, जिसमें सोने जैसी धातु की अंगूठी, झुमके, मांग टीका, बाली, लॉकेट, ओम पेंडेंट, चांदी जैसे गहने जैसे पायजेब, बिछिया, सिक्के, लक्ष्मी, पार्वती और गणेश जी की मूर्तियां बच्चों के चांदी के कड़े (हाथ और पैरों के) शामिल है। लक्जरी जीवन जीने के लिए चोरी की वारदात को देते अंजाम डीसीपी ईस्ट ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मौज-मस्ती और लक्जरी जीवन जीने के लिए चोरी की वारदात करते थे। दिन में कॉलोनियों में घूमकर ताले लगे मकानों की पहचान करते थे। रात में उन्हीं मकानों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर चोरी करते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *