लखनऊ के होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी,:सुबह चेक-इन के बाद रात में मिला शव: पोस्टमार्टम के लिए भेजा




लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे होटल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।
मृतक की पहचान जितेंद्र गोयल (34) पुत्र वासुदेव प्रसाद, निवासी कागारोल (आगरा) के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह करीब 9 बजे होटल में आकर ठहरा था। इसके बाद उसने कमरे में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *