लखनऊ मंडल में रेलवे ब्लॉक:पुणे-लखनऊ समेत 4 ट्रेनों का संचालन कानपुर तक सीमित, 10 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी




उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक का असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर साफ दिखेगा। 21 अप्रैल से 12 मई के बीच 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। कानपुर तक सीमित होंगी ये 4 ट्रेनें रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट, 12104 लखनऊ-पुणे सुपरफास्ट, 22121 लोकमान्य तिलक-लखनऊ और 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में लखनऊ के बजाय कानपुर तक ही संचालित होंगी। इन ट्रेनों का लखनऊ-कानपुर सेक्शन पूरी तरह निरस्त रहेगा। इन 10 ट्रेनों का बदला गया रूट मेगा ब्लॉक के चलते 10 लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें 11079 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 15066 पनवेल-गोरखपुर, 15046 ओखा-गोरखपुर, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर, 12598 सीएसएमटी-गोरखपुर, 15030 पुणे-गोरखपुर, 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस, 12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर और 12183 भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेनें अब कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और अयोध्या के रास्ते संचालित होंगी। इस दौरान ये ट्रेनें लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी सहित कई स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। भोपाल से चलने वाली ट्रेनों पर भी असर भोपाल मंडल से चलने वाली ट्रेनों पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। खासतौर पर भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस या 139 हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। बिना जानकारी यात्रा करने पर परेशानी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *