लखनऊ में ट्रक ने युवक को कुचला:घटना CCTV में हुई कैद; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा




लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रक शालीमार गार्डन इलाके में ही किसी कार्य में लगा हुआ था। घटना के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए टीम लगाई गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *