लखनऊ विकास प्राधिकरण का दो दिवसीय OTS कैंप:बसन्तकुंज योजना में 22-23 अप्रैल को लगेगा कैंप,91 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान के लिए आवेदन किया था




लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ दिया जा रहा है। लाभ पहुंचाने के लिए विशेष कैम्प लगाया जा रहा है। बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-आई में प्रधानमंत्री आवास कालोनी के साइट ऑफिस में 22 और 23 अप्रैल को 2 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे । जिनके द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके के अलावा ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा।
माधवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 91 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए आवेदन किया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 201 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी। हमारा प्रयास है कि एलडीए के सभी आवंटियों को अधिक से अधिक सुविधा और लाभ पहुंचाया जाए। इसलिए एलडीए के द्वारा ये महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *