लखीसराय नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अंतरजिला बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों ओम कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी ओम कुमार और गौरव कुमार जमुई जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। लखीसराय जिले के तेतरहट थाना में इनके खिलाफ दो और हलसी थाना में एक मामला दर्ज है। जमुई जिले के नगर थाना में दो और सिकंदरा थाना में एक मामला दर्ज होने की भी जानकारी मिली है। एक बुलेट मोटरसाइकिल लूटी थी
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि बीते 22 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर इन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बुलेट मोटरसाइकिल लूटी थी। इस घटना के बाद एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। बाइक के साथ पकड़ा
एसपी ने आगे बताया कि इससे पहले, इस गिरोह के एक अन्य सदस्य को तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। गुप्त सूचना मिली कि गिरोह के दो सदस्य फिर से सक्रिय हो गए हैं, जिसके बाद छापेमारी कर लाखोचक और जमुई के नवी नगर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Source link