लव जिहाद के खिलाफ सीकर में विरोध-प्रदर्शन:विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने फूंका जिहादी मानसिकता का पुतला




सीकर के जाट बाजार में शुक्रवार को कथित सामाजिक असुरक्षा को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुतला का फूंका। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमन कामदार ने बताया- देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली ‘विकृत जिहादी मानसिकता’ वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और स‌द्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। देशभर से आए विभिन्न मामलो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस विकृत जिहादी कार्यों में शामिल पाई गईं। जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा बजरंग दल जिला संयोजक गौरव सैनी ने बताया- दिल्ली के बम ब्लास्ट मामले और उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण समेत नासिक की एक प्राइवेट कंपनी में भी महिला सहयोगियों के जरिए जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में यह देश के शांत माहौल को खराब कर सकता है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने, सार्वजनिक व सरकारी भूमियों से सभी अवैध कब्जे हटाने, लव जिहाद और जबरन धर्मातरण रोकने के‌ लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू करने संबंधी मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *