लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग:फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी, कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला




लुधियाना में दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में से सभी वर्कर्स को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी। फैक्ट्री वर्कर्स ने पहले खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैलने लगी तो फायर ब्रिगेड को बुला दिया। आग पर काबू पाने के प्रयास
फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में कपड़ा है, जिसकी वजह से आग पर पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *