लुधियाना फ्लाइट के शेड्यूल चेंज को लेकर दो मंत्री आमने-सामने:केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू बोले, शेड्यूल चैंज; कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा बोले, फेक इंफोरमेशन



लुधियाना (हलवारा) एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 15 मई से फ्लाइट शुरू होंगी। एयर इंडिया रोजाना लुधियाना-दिल्ली के बीच दो फ्लाइट चलाएगा। फ्लाइट के शेड्यूल को लेकर केंद्र सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा आमने-सामने हो गए। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने लुधियाना-दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल चेंज होने की बात कही। बिट्‌टू ने कहा कि लुधियाना के उद्यमी सुबह की फ्लाइट का शेड्यूल चेंज करवाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शेड्यूल चेंज करने की मंजूरी दे दी। फ्लाइट अब हलवारा से दिल्ली के लिए सुबह 7:55 बजे के बजाय 10:25 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह यह फ्लाइट दिल्ली से लुधियाना के लिए सुबह 5:55 बजे के बजाय अब 8:35 बजे उड़ान भरेगी और 9:45 बजे सुबह लुधियाना पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री ने जैसे फ्लाइट का शेड्यूल चेंज करने की बात कही वैसे ही कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इस इंफोरमेशन को फेक बता दिया और कहा कि फ्लाइट का कोई शेड्यूल चेंज नहीं हुआ है। उनका तर्क है कि एयर इंडिया की वेबसाइट पर फ्लाइट का शेड्यूल चेंज नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू और कैबिनेट मंत्री संजी अरोड़ा के अपने-अपने तर्क, जानिए… एयरपोर्ट को लेकर चल रहा क्रेडिट वाॅर हलवारा एयरपोर्ट को लेकर क्रेडिट वॉर शुरू से चल रहा है। उद्घाटन करवाने को लेकर भी भाजपा-कांग्रेस व आप के नेताओं में क्रेडिट वॉर चलता रहा। अब रवनीत सिंह बिट्टू व संजीव अरोड़ा में लगातार एयरपोर्ट को लेकर ठन रही है। संजीव अरोड़ा ने टाटा स्टील के प्लांट के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि एक सप्ताह के बाद बुकिंग शुरू हो जाएगी। उसके बाद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में बुकिंग शुरू हो जाएगी। जिस पर अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने पहले ही ये बात कह दी थी। बिट्‌टू सिर्फ क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक अप्रैल को बुकिंग शुरू हुई तो बिट्‌टू ने सबसे पहले जानकारी दी। बिट्‌टू ने ही बताया कि 15 मई से फ्लाइट शुरू होंगी। उसके बाद मंत्री अरोड़ा ने एयरपोर्ट को लेकर किए गए अपने प्रयासों का पूरा रिकार्ड जारी कर दिया। अब फिर शेड्यूल बदलने को लेकर दोनों आमने-सामने हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *