लुधियाना में टैंकर से टकराया दूध का टैंकर:अज्ञात टैंकर चालक ने अचानक मारी ब्रेक, एक ड्राइवर की मौत मामला दर्ज




लुधियाना डेहलों के पास गांव सरीह में एक भीषण सड़क हादसे में दूध के टैंकर के चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे जा रहे एक अज्ञात टैंकर के चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहा टैंकर उससे जा टकराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार और लापरवाही पुलिस को दिए बयानों में परमिंदर सिंह (निवासी झंझोड़ी, खरड़, मोहाली) ने बताया कि उनका ड्राइवर विपिन कुमार टाटा टैंकर में होशियारपुर से दूध खाली करके वापस संगरूर जा रहा था। परमिंदर सिंह भी अपनी कार में टैंकर के पीछे-पीछे ही चल रहे थे।
जैसे ही वे गांव सरीह के पास पहुंचे उनके टैंकर के आगे जा रहे एक अज्ञात टैंकर के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अचानक जोर से ब्रेक मार दी। अचानक लगी ब्रेक के कारण विपिन कुमार अपने टैंकर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह आगे वाले टैंकर से बुरी तरह टकरा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद अज्ञात टैंकर चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल विपिन कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन धाराओं के तहत केस दर्ज डेहलों पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है जिसमे धारा(BNS)281 (रैश ड्राइविंग),106 (लापरवाही से मौत), 324(4) (संपत्ति को नुकसान) के तहत मामला दर्ज किया है ।

पुलिस का पक्ष: शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *