पंजाब में गन कल्चर को लेकर यूथ में जबरदस्त क्रेज है। लुधियाना में एक युवक ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए हवा में पहले रिवाल्वर लहराया, फिर फायरिंग की और इस घटना का वीडियो बनाया। उसने वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडिया पर धमकी भरे शब्द लिखे। उसने लिखा चलाने बंद किए हैं, भूले नहीं। बताया जा रहा है कि हवाई फायर का वीडियो पोस्ट करने वाले का एक गैंग के साथ संबंध है और वह इस वीडियो पोस्ट करके अपने विरोधियों को मैसेज देना चाहता है। उसने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उसने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस के आईटी सेल ने युवक का वीडियो डाउनलोड करके सेव कर दिया और उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के एक गैंग के साथ संबंध हैं। 25 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या हुआ, जानिए… घर के बाहर खड़े हैं तीन युवक: 25 सेकेंड के वीडियो के पहले हिस्से में दो युवक किसी घर के बरामदे में खड़े दिख रहे हैं। दो युवक कैमरे में दिख रहे हैं जबकि तीसरा उनका वीडियो बना रहा है। वीडियो की बैकग्रांड में भी भड़कीला गाना चल रहा है। रिवाल्वर हाथ में लहरा रहा है: जिस युवक ने हाथ में रिवाल्वर पकड़ा है उसके एक स्थानीय गैंग के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। युवक हाथ में रिवाल्वर लेकर लहराता हुआ नजर आ रहा है जबकि उसके साथ का दूसरा युवक उसे देख रहा है। पहला फायर हवा में दूसरा गमले में: युवक ने रिवाल्वर को लोड किया और उसके बाद हवा में एक फायर कर दिया। युवक ने फिर से रिवाल्वर को लोड किया और दूसरा फायर पास में रखे गमले की तरफ किया। इस पूरे घटनाक्रम का उसने वीडियो भी तैयार किया। निहाल शर्मा के पेज पर की पोस्ट: फायरिंग करने वाले युवक ने जो वीडियो बनयाा है वो उसने निहाल शर्मा नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड की है। उसी वीडियो की कैप्शन में अपने प्रतिद्वंदियों को चेतावनी दी है और लिखा है कि हथियार चलाने छोड़े हैं भूले नहीं हैं। बैक ग्राउंड में साडे अदब सुभा.. गीत लगाया: वीडियो को जब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो उसकी बैकग्राउंड में पंजाबी गाना ‘साडे अदब सुभा करके साडी तरक्की तो खांदे खैर ने’ चल रहा है। गैंगस्टर ग्रुप से जुड़े होने की आशंका जिस बेखौफ अंदाज में रिहायशी इलाके (घर के अंदर) गोलियां चलाई गई हैं,उससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इन युवकों का संबंध किसी गैंगस्टर ग्रुप से हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित करने की एक सोची-समझी साजिश भी मानी जा रही है। पुलिस वीडियो की जांच में जुटी सोशल मीडिया सेल एक्टिव, FIR की तैयारी वीडियो सामने आने के बाद लुधियाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की चेतावनी: प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो डालकर दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
Source link