लुधियाना के मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत आने वाले गुरु नानक चैरिटेबल अस्पताल में इलाज के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (47) के रूप में हुई है जो अपने पीछे पत्नी और एक बेटा-बेटी छोड़ गए हैं। हाथ-पैर बांधने और इलाज न करने का आरोप मृतक की पत्नी रजनी ने बताया कि शुक्रवार को सुखविंदर सिंह को पीलिया (जौंडिस) और इन्फेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में दाखिल किया। रजनी का आरोप है कि बीते कल अस्पताल स्टाफ ने सुखविंदर के हाथ-पैर बांध दिए थे परिजनों ने स्टाफ से कहा भी था कि अगर कोई समस्या है तो वे खुद मरीज के पास रुक जाते हैं लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।
सोमवार सुबह जब वार्ड का गेट खुला तो देखा कि ड्रिप नीचे गिरी हुई थी और सुखविंदर के हाथों से खून बह रहा था।आरोप है कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने लापरवाही बरती और कोई डॉक्टर राउंड लेने भी नहीं आया। अस्पताल प्रबंधन ने साधी चुप्पी इस पूरे मामले पर जब अस्पताल मैनेजमेंट का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ़ोन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। प्रबंधन की ओर से केवल इतना कहा गया कि इस विषय में अस्पताल आकर ही बात की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई: जांच जारी मॉडल टाउन थाने के एसएचओ (SHO) जसरिंदर सिंह ने बताया कि परिवार ने अस्पताल स्टाफ की अनदेखी और लापरवाही के कारण मौत होने की शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link