लुधियाना में रात को 8.00 से 8.15 बजे तक ब्लैक-आउट:7.55 बजे सायरन बजेगा, पीएयू, किचलू नगर व अग्रनगर डिवीजन के क्षेत्रों में रहेगा ब्लैकआउट




लुधियाना में आज रात को अलग-अलग हिस्सों में 8.00 बजे से 8.15 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। जिला प्रशासन केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देशों पर ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल करने करवा रहा है। लुधियाना में पीएयू, किचलू नगर व अग्रनगर डिवीजन के क्षेत्रों में ब्लैकआउट रहेगा। 7:55 बजे शाम को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में सायरन बजेगा और उसके बाद आठ बजे डेजिगनेटिड एरिया में ब्लैक आउट किया जाएगा। ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। ब्लैक आउट के समय पीएसपीसीएल डेजिगनेटिड एरिया की पावर सप्लाई बंद करेगा। एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (ज) पूनम सिंह ने बताया कि आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह अभ्यास पूरी तरह एक तैयारी के रूप में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का मूल्यांकन करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या गलत खबर पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। जनरेटर, इंवर्टर व अन्य लाइट सोर्स पर रहेगा प्रतिबंध एडीसी पूनम सिंह ने कहा है कि मॉक ड्रिल के दौरान लोग पूरा सहयोग दें और सभी लाइटें बंद रखें। साथ ही जनरेटर सेट, पावर बैकअप सिस्टम, टॉर्च, मोमबत्ती या माचिस का उपयोग न करें। उन्होंने आगे बताया कि शाम करीब 7:55 बजे सायरन बजाए जाएंगे और सार्वजनिक स्थानों से भी सूचना दी जाएगी ताकि लोगों को मॉक ड्रिल के बारे में जागरूक किया जा सके। सायरन के बाद पीएसपीसीएल अभ्यास के तहत अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई बंद कर देगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां लेंगी हिस्सा एडीशनल डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ब्लैकआउट को पूरी गंभीरता और वास्तविकता के साथ लिया जाए। यह मॉक ड्रिल PAU में अलार्म के साथ शुरू होगी और इसमें NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC सहित कई एजेंसियों इसमें हिस्सा लेंगे। मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा सिलसिलेवार जानिए… 2 मिनट तक सायरन बजेंगे: ड्रिल की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल से होगी। इस दौरान करीब 2 मिनट तक हाई-लो पिच के सायरन बजाए जाएंगे। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर द्वारा चिन्हित इलाकों में सिम्युलेटेड ब्लैकआउट किया जाएगा। इन इलाकों में लोगों को गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने के लिए कहा जाएगा, जबकि जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ऑल क्लियर सिग्नल दिया जाएगा: ड्रिल खत्म होने पर ऑल क्लियर सिग्नल दिया जाएगा। इसके तहत हाई पिच सायरन लगातार 2 मिनट तक बजेगा, जो अभ्यास खत्म होने का संकेत होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर ट्रैफिक नियंत्रण: इस अभ्यास के दौरान फायर रिस्पॉन्स, सर्च एंड रेस्क्यू, फर्स्ट एड और मेडिकल सहायता, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना तथा ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों की रिहर्सल की जाएगी। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाएगा: मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं जैसे एंबुलैंस व अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाएगा। एंबुलैंस मॉक ड्रिल के दौरान डमी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाएंगे। इससे रिस्पोंस टाइम भी नोट किया जाएगा। टाइम लाइन शाम 7:55 बजे: सायरन बजाए जाएंगे, पब्लिक अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को अलर्ट किया जाएगा शाम 8:00 बजे: पीएसपीसीएल द्वारा बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद की जाएगी, डेजिगनेटिड एरिया में बिजली सप्लाई बंद। 8:00 से 8:15 बजे: सभी घरों और इमारतों की लाइटें बंद रखनी होंगी। जनरेटर, इन्वर्टर, टॉर्च, मोमबत्ती या किसी भी रोशनी के साधन का इस्तेमाल नहीं करना है इसी दौरान: PAU से मॉक ड्रिल की शुरुआत अलार्म के साथ होगी, NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सिविल डिफेंस और NCC की टीमें मिलकर अभ्यास करेंगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *